पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • अधेड़ ने किया ८ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

अधेड़ ने किया ८ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। पानीपत की बाबरपुर मंडी में 42 साल के एक शख्स द्वारा बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रंगे हाथ पकड़े गए इस आरोपी को पहले खूब पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गंदी हरकत करने वाला यह शख्स बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था...
भाई ने मारा आरोपी को पत्थर, बहन को बचाया
-प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला आरोपी गोनी मोहम्मद यहां बाबरपुर मंडी में रहता है।
-गुरुवार देर शाम वह पड़ोस की 8 साल की एक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ बहला-फुसला ले गया।
-जिस वक्त वह बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा था तो पीड़िता के भाई ने देख लिया।
-उसने आरोपी गोनी मोहम्मद को पत्थर मारा तो वह बच्ची को छोड़कर भागने लगा, लेकिन साथ ही बच्चे ने शोर भी मचा दिया।
-बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर उसकी जमकर पिटाई की।
तीन बच्चियों से दुष्कर्म की बात कबूली आरोपी ने
-उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
-शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-पूछताछ में आरोपी ने अब तक तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात कबूली है। पुलिस अब उन बच्चियों का पता लगाने की भी कोशिश करेगी, जिनके साथ इसने दुष्कर्म किया था।
खबरें और भी हैं...