पानीपत। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद शुक्रवार को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों को सीएम सिटी करनाल में पद की शपथ दिलाई गई। शपथ के साथ ही सीएम मनोहर लाल ने मानदेय बढ़ाने की सौगात भी दी।
ये होगा फायदा
अब जिला परिषद चेयरमैन को 10 हजार रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। पहले साढ़े सात हजार मिलते थे। वाइस चेयरमैन को छह हजार की बजाय साढ़े सात हजार मिलेंगे। सदस्य का मानदेय 500 रुपए बढ़ाकर तीन हजार कर दिया गया। प्रदेश में 416 जिला परिषद सदस्य चुने गए हैं। जबकि 3,413 ब्लॉक समिति सदस्य बने हैं। 28 जनवरी को नतीजे घोषित किए थे। सदस्यों को अपने में से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनना है, जिसकी तारीख बाद में घोषित होगी।
गांव एक-गांववासी एक का नारा
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा दिया था। अब शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को गांव एक-गांववासी एक का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर आदर्श राज्य बनाना है।
आगे की स्लाइड में देखें और फोटोज.............................