पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • विरोध में नारेबाजी हुई तो हाईकमान का आदेश दरकिनार कर कार्यक्रम में पहुंचे पंवार

विरोध में नारेबाजी हुई तो हाईकमान का आदेश दरकिनार कर कार्यक्रम में पहुंचे पंवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। रोहतक में 21 फरवरी को संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेशस्तरीय समारोह का निमंत्रण देने शुक्रवार फतेहाबाद पहुंचे परिवहन मंत्री को विरोध झेलना पड़ा। मंत्री कृष्ण पंवार एक रविदास समिति के कार्यक्रम में शिरकत न करके जिला प्रधान की ओर से तय कार्यक्रम में चले गए। इसके विरोध में रविदास समिति ने नारेबाजी की, जिसके बाद पंवार कार्यक्रम में पहुंचे।
मांगी माफी
जिला प्रधान वेद फूलां की ओर से तय कार्यक्रम स्थल पर मंत्री पहुंचे और यहां उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में साफ किया कि वे सरकार और पार्टी की हिदायतानुसार तय कार्यक्रम के अलावा किसी दूसरे कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। प्रेस कान्फ्रेंस करीब सवा 2 बजे खत्म हुई। उधर समिति के कार्यक्रम में जब परिवहन मंत्री, सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी के साथ विरोध शुरू हुआ तो मंत्री जी के पसीने छूटने में देर नहीं लगी। धर्मसंकट में उलझे परिवहन मंत्री आखिरकार पार्टी और सरकार की हिदायतों को तोड़ते हुए करीब साढ़े 3 बजे पटवान भवन पहुंचे। यहां उपस्थित समाज के लोगों से देरी से आने के लिए माफी भी मांगी।
आगे की स्लाइड में देखें औ फोटो.......................
खबरें और भी हैं...