पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

िकीहीिीरहिरहीरीहाहि रहलीरीाउआी रीास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में जेब काटू सरकार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है। किसानों के मुद्दे पर भी हुड्डा ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वहीं, रेल बजट पर बोले कि पहले से मंजूर योजनाओं को ही सरकार पूरा करवाए।
भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाया
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक में थे। सर्वप्रथम उन्होंने सांपला में छोटूराम संग्राहलय में हुए एक समारोह में शिरकत की और छोटूराम को याद किया। बाद में रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाया और किसानों को नई पाॅलिसी के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासनकाल में किसान पिस रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को लूटने का काम बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है।
BJP ने 154 वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं हुआ
पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार नीति से चलती है। सरकार लाभ के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए होती है। उन्होंने तो मौजूदा सरकार को जेब काटो सरकार ही करार दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले 154 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। केंद्रीय रेल बजट का जिक्र आते ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को पहले से मंजूर योजनाओं को पूरा करवाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सोनीपत रेल कोच फैक्ट्री की योजना का क्या हुआ।
खबरें और भी हैं...