पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ऐसी चढ़ी धुन कि ३७७८०९ बार राम लिखकर बना दी वर्ल्ड की सबसे लंबी पेंटिंग

ऐसी चढ़ी धुन कि ३७७८०९ बार राम लिखकर बना दी वर्ल्ड की सबसे लंबी पेंटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जब आदमी कुछ करने की ठान ले तो फिर उसे पूरा करना मुश्किल नहीं होता। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है हरियाणा के सोनीपत जिले के यशपाल गंभीर ने, उन्हें भगवान राम की धुन ऐसी चढ़ी कि 377809 बार राम लिखकर वर्ल्ड की सबसे लंबी पेंटिंग बना दी। लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में है नाम शामिल...
यशपाल गंभीर शब्दों का प्रयोग कर पेंटिंग बनाते हैं। लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवा चुके गंभीर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शब्दों से बनी 22 फीट ऊंची पेंटिंग तैयार की है। यह विश्व की सबसे बड़ी शब्दों से बनी पेंटिंग है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के शब्दों से पोट्रेट बनाया है। इसमें 18987 बार राम-राम शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह का पोर्टरेट अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी बना है। इसमें यूएसए और ओबीए शब्द का 19,182 बार प्रयोग हुआ।
जमशेदजी टाटा की बनाई सबसे छोटी पेंटिंग
यशपाल गंभीर ने इंक पेन पैंसिल से जमशेदजी टाटा की 47x 61 सेमी. की तस्वीर 2007 शब्दों का इस्तेमाल कर 8.50 घंटे में पूरी की थी। 2005 में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने श्रीराम हनुमान की 3,77,809 शब्दों की पेंटिंग बनाई।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज....
खबरें और भी हैं...