पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बहादुरगढ़ः आईसीयू में भर्ती प्रसूता से अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

बहादुरगढ़ः आईसीयू में भर्ती प्रसूता से अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ (हरियाणा). यहां अलग-अलग अस्पतालों में दो महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। एक अस्पताल में 22 साल की महिला के साथ अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई, जब महिला बच्चे की डिलिवरी के बाद आईसीयू में एडमिट थी। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।वहीं, पास के ही दूसरे अस्पताल में थोड़ी देर बाद उसी आरोपी ने एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। कब हुई अननेचुरल सेक्स की घटना और क्या बताया विक्टिम ने...
- मामला शनिवार सुबह 3.45 बजे का है। जोहरी नगर की एक महिला को शुक्रवार सुबह 8.30 बजे ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में एडमिट किया गया था। उसका दोपहर 12.00 बजे सिजेरियन किया गया।
- बाद में, मॉनिटरिंग के लिए उसे आईसीयू में एडमिट किया गया।
- पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3: 30 बजे एक अनजान शख्स हॉस्पिटल आया, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया।
हॉस्पिटल मैनेजमेंट को पता ही नहीं चला
- महिला ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, ऑपरेशन होने की वजह से वह विरोध नहीं कर पाई। आरोपी ने वारदात को करीब 7 मिनट तक अंजाम दिया।
- हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।
नर्स को दी विक्टिम ने जानकारी
- घटना के बाद, विक्टिम ने स्टाफ नर्स को घटना की जानकारी दी। बाद में, परिजनों को बताया गया।
- सिटी पुलिस एसएचओ अशोक कुमार का कहना है कि महिला के बयान पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।
- आरोपी की पहचान सीसीटीवी में हो गई है, उसे जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
दूसरी वारदात को भी दिया अंजाम
- ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित दिल्ली सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी इसी आरोपी ने शनिवार सुबह 4 बजे पहुंचकर एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ की।
- इस महिला की जब आंख खुली तो इस आरोपी ने डॉक्टर होने का ढोंग रचा। महिला ने भांप लिया कि वह डॉक्टर नहीं है।
- महिला ने उसका विरोध किया तो वह भाग खड़ा हुआ। सुबह पुलिस ने महिला को आरोपी की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर दिखाई तो उसने पहचान करते हुए कहा कि यही आरोपी था, जिसने छेड़छाड़ की थी।
- पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...