पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • यमुनानगरः गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की अफवाह पर दो पक्षों में तनाव,

यमुनानगरः गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की अफवाह पर दो पक्षों में तनाव,

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर। यमुनानगर के मुस्तफाबाद ब्लॉक के गांव दौलतपुर में शुक्रवार देर रात गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की अफवाह पर हुआ विवाद शनिवार को भी बना रहा। शनिवार को सिख समुदाय के लोगों ने छप्पर थाने में जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं गांव में हिंदू समुदाय ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर डंडों के साथ मोर्चा संभाल रखा है।
देर रात डीएसपी की गाड़ी पर हुआ था पथराव
विवाद शुक्रवार को सिख समुदाय व सरस्वती कुटिया कमेटी के बीच हुआ। सिख समुदाय का कहना था कि गांव में कोई सिख परिवार नहीं रहता है, इसके बाद भी गांव की सरस्वती कुटिया में गुरु ग्रंथ साहिब रखी हुई है। इससे वहां गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हो रही है। इस पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। गांव के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। डीएसपी की गाड़ी पर भी पथराव हुआ था।
आज थाने में हुआ विवाद
शनिवार को सिख समुदाय के सैंकड़ों लोग 9 बजे छप्पर थाने में पहुंचे, हिंदू समाज वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि गांव में रखी श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को कहीं ओर रखवा दिया जाएगा। इसके बाद भी सिखों ने वहां हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने सिखों को समझाया और मामला शांत कराने की कोशिश की। अभी हिंदू पक्ष के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव में लोगों ने लाठी और डंडो के साथ मोर्चा संभाल रखा है।
सरस्वती कमेटी ने बेअदबी के आरोप को नकारा
वहीं सरस्वती कुटिया कमेटी ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है यहां पर निर्मला पंथ के ग्रंथ को पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था। इन का मुख्य डेरा हरिद्वार में है जहां से संत आए थे। उन्होंने बड़े अदब से पंथ के ग्रंथ को सजाया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो..........................
खबरें और भी हैं...