करनाल। करनाल में काछवा के पास नहर के पुल पर रविवार को पशु तस्करों ने दो बार पुलिस पर फायरिंग की, इनमें से एक बार की फायरिंग के दौरान जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक तस्कर जख्मी हो गया। उसे करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, वहीं चार अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
नाका तोड़ भागे आरोपी, फिर फंसे
- निसिंग थाने के एएसआई जय नारायण ने बताया कि उन्होंने पुलिस बल सहित गुरुद्वारा चौक पर नाका लगाया हुआ था।
- इस दौरान यूपी के नंबर की एक लोडिंग जीप को रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की और नाका तोड़कर भाग गए।
- इसके बाद पीसीआर पर सूचना सांझा की गई तो सीआईए स्टाफ ने काछवा नहर के पुल पर नाका लगा अारोपियों को घेरने की कोशिश की।
- इस बार फिर से इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जब पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो एक गोली शहजादपुर यूपी के निवासी इरशाद की गर्दन पर लगी, जिससे वह घायल हो गया।
-पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए इरशाद और उसके चार साथियों आबिद, रुअमण के अलावा इमरान नामक दो युवकों समेत सभी पांच को गिरफ्तार कर लिया गया।
-फिलहाल इरशाद को करनाल के कल्पना चावला ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जिसकी सुरक्षा में थाना सिविल लाइन की पुलिस पहरा दे रही है।
-इसके अलावा जहां पुलिस ने 4 बैलों को मुक्त करवाया, वहीं पांचों आरोपियों के खिलाफ निसिंग थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो....................