रोहतक। रोहतक के गांव जसिया में बीते दिनों महिला की जली हुई लाश मिलने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए लाश को जला दिया गया था। रविवार को यह खुलासा तब हुआ, जबकि पुलिस ने इस केस के एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
पास पड़ी पासबुक से हुई थी शिनाख्त
- मामला 7 फरवरी का है। शव के पास एक बैंक की पासबुक भी पड़ी थी, जिसके महिला की शिनाख्त जींद जिले के लिजवाना गांव की रहने वाली मुकेश के रूप में हुई।
- पुलिस ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को देकर परिजनों को भी शिनाख्त के लिए बुलवाया।
- जिस तरह से महिला को जलाया गया था, उससे साफ जाहिर है कि महिला की हत्या की गई है और शव को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- ग्रामीण जगदीश व मृतक महिला के बेटे दीपक ने बताया कि मुकेश 6 फरवरी को घर से जुलाना में बैंक से पैसा निकालने के लिए गई थी, लेकिन रात में उसकी मौत की सूचना मिली।
- तकनीकी रूप से जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने जुलाना के आशुतोष नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
- रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 17 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
- पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतका मुकेश उसके पास डाकघर के बचत खाते की किश्त जमा करवाने आया करती थी।
- 6 फरवरी को भी वह उसके पास आई थी, लेकिन यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में डर के मारे उसने सबूत मिटाने के लिए महिला की हत्या कर दी।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज............................