रोहतक। एक फिल्म के माध्यम से सुर्खियों में आ चुके एएनएच-10 की रफ्तार रविवार को हजारों जाटों ने लाठी-डंडों के साथ थाम दी। यह जाम पांचवें दिन भी जारी है। दरअसल मुद्दा है जाट आरक्षण का, जिसको लेकर यहां सांपला में किसानों के मसीहा छोटूराम की धरती पर जाट आरक्षण स्वाभिमान रैली हुई। गुस्सा हाईवे पर उतर आया...
-यह वही एनएच-10 है, जिसकी भीड़ पर बनी फिल्म को लेकर अनुष्का शर्मा खासी चर्चा में रही थी।
-सुबह 10 बजे सांपला के छोटूराम यादगार स्मारक पर हजारों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई।
- यहां करीब 10 हजार जाट समुदाय के लोग पहुंचे थे, जिनमें युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल रहे।
-यहां समुदाय के प्रतिनिधियों ने सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो वे हरियाणा बंद कर देंगे। इसके अलावा दिल्ली के रास्ते भी रोक दिए जाएंगे।
- खाप पंचायतों की कमेटी से विचार-विमर्श करने के बाद अध्यक्ष जय सिंह अहलावत ने ऐलान किया कि सरकार ने जो 31 मार्च तक का समय जाटों से मांगा है, इसलिए सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे।
-6 अप्रैल को नांदल भवन में दोबारा बैठक कर आगामी संघर्ष तय किया जाएगा, लेकिन उत्साहित युवाओं तथा वहां मौजूद जाटों ने इस फैसले को मानने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
-युवाओं ने पंचायतियों को फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की और खाप पंचायतियों ने युवाओं की मांग को अनदेखा कर दिया तो युवा भड़क गए।
- उन्होंने हरियाणावी गाने, ‘हट जा ताऊ पाछै नै’ की तर्ज पर पंचायतियों को दरकिनार कर मंच पर कब्जा कर लिया।
-मंच से राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 10 को जाम करने की घोषणा कर दी, जिस पर रैली में मौजूद हजारों जाटों ने नेशनल हाईवे पर कब्जा कर जाम लगा दिया।
-देर शाम प्रशासन की ओर से एसडीएम दलबीर फौगाट व पुलिस उपाधीक्षक अमित दहिया मौके पर पहुंचे और युवाओं को जाम खोलने और मुख्यमंत्री से बात करवाने का आश्वासन दिया।
-बावजूद इसके जाट नेता नहीं माने और उन्होंने मांग रख दी कि जब तक कोई जाट मंत्री मौके पर पहुंचेगा तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। समाचार लिखे जाने तक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-10 जाम था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें- पूरी खबर...