पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केिकीे कहिदीबहकिीहद गहकहमकीहइबि इकक हअकि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत। सोनीपत में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के बयान पर उसके ताऊ के लड़के के खिलाफ उसके यौन शोषण और गर्भवती कर देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
5 महीने तक बनाता रहा शारीरिक संबंध
- पतला गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।
- डर और शर्म के मारे पीड़िता यह सब सहती रही, लेकिन जब परिजनों के आगे इस बात का भेद खुला तो सबके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
तबीयत बिगड़ी तो खुला भेद
- बीते दिनों अचानक लड़की की तबीयत खराब होने लगी। जब डॉक्टर के पास ले जाया गया तो परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती है।
- परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने लड़की को मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित लड़की ने आपबीती बताई।
- महिला थाने की अधिकारी का कहना है कि आरोपी लड़की के ताऊ का ही लड़का है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटाे.......................
खबरें और भी हैं...