पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वागत है जी आइए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबाला। अंबाला कैंट बस स्टैंड पर स्थित वीटा मिल्क बार पर सोमवार सुबह दो युवकों ने ईंटों-पत्थरों से हमला बोल दिया। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया, लेकिन फिलहाल पुलिस हमले के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सुबह 5 बजे की है घटना

- प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर स्थित मिल्क बार पर काम करने वाला युवक अपने काम में लगा था।

- सुबह करीब 5 बजे अचानक दो युवक वहां आए और उसके गाली-गलौच करने लगे।

- इतना ही नहीं युवकों ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी, दुकानदार बड़ी मुश्किल से बच पाया।

- इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सूचित किया।

- थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- अभी तक हमले के आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जबकि पुलिस उनकी तलाश जुटी है।