पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बारिश में नहीं रुकेगा इकहरी पुली में पानी, रेलवे बनाएगा बाउंड्री

अब बारिश में नहीं रुकेगा इकहरी पुली में पानी, रेलवे बनाएगा बाउंड्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर । मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने फिरोजपुर मंडल के डीआरएम एनसी गोयल से वीरवार को मुलाकात करके तीन डिमांड की। डीआरएम ने पहले स्टेशन अधीक्षक के कमरे में बैठकर तीनों डिमांड को सुना और इसके बाद मौका मुआयना किया। अंत में डीआरएम ने मुख्य संसदीय सचिव की दो डिमांड को स्वीकार किया और तीसरी डिमांड को साफ-साफ मना कर दिया।
पहला प्रस्ताव-
हल्की बारिश होते ही इकहरी पुली में पानी का जमाव हो जाता है जिससे आसपास के मोहल्ले वालों को शहर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर वीरवार को जालंधर पहुंचे डीआरएम एनसी गोयल से मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी मिले। केडी भंडारी ने डीआरएम को लेकर मौका मुआयना किया और उन्हें इकहरी पुली के दोनों तक रेलवे की ओर से बाउंड्री कराए जाने की डिमांड की। साथ ही वहां पड़े कूड़े को वह निगम से हटवाने की बात कही। इस पर डीआरएम ने तत्काल एईएन दिनेश कुमार से बाउंड्री का प्रपोजल बनाकर भेजने की आदेश किया। यहां बाउंड़ी बनने से कोट किशनचंद, जगतपुरा, लक्ष्मीपुरा, किशनपुरा, अजीतनगर, संतोषीनगर, अमरीकनगर, संतोषपुरा, काजीमंडी समेत कई अन्य मोहल्ले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बारिश के दिनों उन्हें घूमकर सोढल फाटक, अड्डा होशियारपुर फाटक के रास्ते शहर आने से निजात मिल जाएगी।
दूसरा प्रस्ताव-
दमोरिया पुल के नीचे जगतपुरा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य बच्चों के खेलने और लोगों को घूमने के लिए 12 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण कर रहे है। यहां पर पर रेलवे के बड़ी संख्या में गार्डर पड़े हुए है। इस गार्डर के होने के चलते पार्क का निर्माण कार्य रूका हुआ है। मुख्य संसदीय सचिव सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ डीआरएम ने रेलवे के गार्डर हटाए जाने की डिमांड की। डीआरएम ने कहा कि रेलवे इसे हटाने के लिए लेबर नहीं देगा। यदि आप अपने स्तर पर हटा सके तो हम रखने का स्थान देंगे। इस पर सोसाइटी के सदस्य मान गए। सोसाइटी के प्रधान सुखमिंदर सिंह, चेयरमैन स्वर्ण सिंह, महासचिव राम सिंह और कैशियर रवि ने डीआरएम का आभार व्यक्त किया।
तीसरा प्रस्ताव-
मुख्य संसदीय सचिव चाहते थे कि दमोरिया पुल की तरफ जाती हुई रेलवे रोड के किनारे बने नाले पर पाइप डाल दी जाए और उसके उपर सड़क बना दी जाए। जिससे रोड चौड़ी हो सके और लोगों को निकलने में आसानी हो सके। इस पाइप और सड़क बनवाने का काम वह नगर निगम से करवाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन डीआरएम अपनी जमीन को नहीं देने की बात को कहकर उनके इरादे पर पानी फेर दिया। साथ ही डीआरएम ने एईएन दिनेश कुमार को टूटी हुई बाउंड्री को जल्द से जल्द बनाकर रेलवे की जमीन सुरक्षित करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने कहा कि यदि नगर निगम कुछ करना चाहता है तो वह खुले नाले को ढका सकता है। जिससे आम लोगों को गंदगी और मच्छर से राहत मिल सके। इस दौरान रेलवे के एटीएम अशोक सलारिया, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार, सीएमई तरनजीत कौर, एसएसई वक्र्स राजेश शर्मा, आरपीएफ इंचार्ज एके शर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।