पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारी ने दिया दमोरिया पुल के नीचे कूड़ा डंप हटवाने का आश्वासन

भंडारी ने दिया दमोरिया पुल के नीचे कूड़ा डंप हटवाने का आश्वासन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। मुख्य संसदीय सचिव भास्कर में मंडी फैंटनगंज के बच्चों की समस्या को लेकर लगातार छप रहे समाचार के चलते वीरवार को डीआरएम को लेकर मौका मुआयना किया। उन्होंने डीआरएम से फुटओवर ब्रिज के रास्ते में पड़े स्लीपर को हटवाने की बात की। इस पर डीआरएम ने कहा कि जब तक डंप नहीं हटेगा तब तक बच्चे पुल से आना-जाना नहीं शुरू करेंगे। इस पर मुख्य संसदीय सचिव ने डीआरएम को आश्वासन दिया कि नगर निगम से डंप को शिफ्ट किए जाने की मांग करेंगे। जिससे बच्चों को स्कूल आने और जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही डीआरएम ने आरपीएफ को नियमित रूप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।