पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर। डिप्स सूरानुस्सी में रैड क्रास डे के अवसर पर फस्र्ट एड बॉक्स मेकिंग की एक्टीविटी से बच्चों को प्राथमिक उपचार की विधि बताई। इसमें पहली से 12वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को फस्र्ट एड किट के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने जाना को यदि किसी को चोट लगे व बीमार हो जाए तो वह किस प्रकार व्यक्ति को प्रारंभिक सहायता दे सकते हैं। प्रधानाचार्या बेला कपूर ने कहा कि फस्र्ट एड के माध्यम से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सकते हैं। हादसों में ज्यादातर मरीजों का अधिक खून बह जाता है और फस्र्ट एड किट के इस्तेमाल से अधिक खून बहने से भी रोक सकते हैं और प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल पहुंचा सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.