पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर शहीद एक्सप्रेस का कोच बदला, यात्री परेशान

फिर शहीद एक्सप्रेस का कोच बदला, यात्री परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर।वीरवार को एक बार फिर शहीद एक्सप्रेस का एसी कोच बदल गया। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री कोच एबी 1 को खोजते रहे। कभी टीटीई से पूछते तो कभी दूसरे यात्री। बाद में पता चला कि एबी कोच डैमेज होने के चलते अमृतसर से बी-2 कोच लगाकर भेजा गया। दरअसल शहीद एक्सप्रेस में एबी कोच आधा कोच थर्ड एसी तो आधा कोच सेकेंड एसी का होता है। रेलवे ने वीरवार को जो बी 2 कोच भेजा था वह पूरी तरह से थर्ड एसी था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। अधिकारी बताते है कि इस तरह का फिरोजपुर मंडल में केवल एक ही कोच है। इसके चलते जब वह डैमेज हो जाता है तो इमरजेंसी में थर्ड एसी के दूसरे कोच को भेजना पड़ता है। मालूम हो कि एक माह में कोच डैमेज होने से यात्रियों को तीसरी बार सामना करना पड़ रहा है।
24 यात्रियों को रेलवे करेगा किराया वापस
शहीद में वीरवार को 24 यात्रियों ने सेकेंड एसी में रिजर्वेशन कराया हुआ था। इसके चलते टीटीई स्टाफ ने किराया वापसी का सार्टिफिकेट जारी करना पड़ा। इस सार्टिफिकेेट के आधार पर यात्री अपने अंतिम स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से अपना अतिरिक्त किराया वापस प्राप्त करेंगे।