- Hindi News
- यंग भास्कर नालेज में विद्यार्थियों को रखेगी आगे
यंग भास्कर नालेज में विद्यार्थियों को रखेगी आगे
जालंधर। कंपीटीशन के इस युग में विद्यार्थियों को नॉलेज के क्षेत्र में यंग भास्कर दो कदम आगे रखेगी। दैनिक भास्कर समूह द्वारा मैग्जीन डिवीजन के तहत प्रकाशित मैग्जीन यंग भास्कर और बाल भास्कर मील का पत्थर साबित होगी। इसमें बच्चों की क्रिएटिविटी एवं नॉलेज बढ़ाने का सरल एक्टीविटी बेस्ड मैथड रखा गया है। जिससे वह आसानी से जनरल नालेज भी ग्रहण कर सकेंगे। इसके अंतर्गत ही वीरवार को भास्कर टीम ने महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर के बच्चों ने इस मैगजिन के पाठ्यक्रम से लाभ उठाया। प्रिंसिपल अवतार कौर ने कहा कि इस मैग्जीन का हर पेज पाठनीय है। बच्चों की क्रिएटिविटी एवं नॉलेज बढ़ाने में यह पूरी तरह से परिपूर्ण है। रूटीन सिलेबस से हटकर इस मैग्जीन में कई क्रिएटिव एक्टिविटी एवं जानकारियां दी गई है, जो बच्चों के आकर्षण का मुख्य कारण है।