- Hindi News
- सिख संगठनों ने रोष मार्च निकाल सज्जन कुमार का पुतला फूंका
सिख संगठनों ने रोष मार्च निकाल सज्जन कुमार का पुतला फूंका
जालंधर।1984 के दंगों के मामले में सज्जन कुमार को बरी करने के मामले में सिख संगठनों के सदस्य काले झंडे व काले कपड़े बांध वीरवार को सड़कों पर उतर आए। आधे घंटे तक संगठनों के सदस्यों ने रोष जता न्याय प्रणाली को कोसा। सदस्यों ने बीएमसी चौक में केंद्र सरकार और सज्जन कुमार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। जिला अकाली दल बादल, एसजीपीसी, समूह सिख संगठनों के सदस्यों व गुरुद्वारा साहिबों की कमेटियों ने सामूहिक रूप में प्रदर्शन किया। संगठनों के सदस्य सुबह माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में इक_े हुए। हाथों में न्याय कर दोषियों को सजा दिलाने की तख्तियां पकड़ रोष मार्च निकाला, जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मिल्क बार चौक, गुरु नानक मिशन से होते हुए बीएमसी चौक पहुंचे। मुस्तैदी की मुख्य रखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स भी तैनाती कर दी गई थी। बीच चौराहे गुस्साए सदस्य सज्जन कुमार के पुतले पर लाठियां व जूते मार अपने रोष व्यक्त कर रहे थे। जिस वजह बस स्टैंड से बीएमसी और नामदेव चौक से बीएमसी चौक की तरफ आने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी। इस मौके पर जिला अकाली जत्था के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह ने कहा कि सिख विरोधी दंगों में दस हजार सिखों की मौत हुई, लेकिन हैरानीजनक है कि 29 साल बाद भी किस व्यक्ति को सजा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक सिख दंगा पीडि़तों को इंसाफ नहीं मिलता सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर जैसे लोगों को अदालत में फांसी की सजा नहीं होती वह संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, डिप्टी मेयर अरविंद्र कौर ओबराय, पार्षद परमिंदर पन्नू, पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू, प्रीतम सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह बडाला, परमजीत सिंह रायपुर, रणजीत सिंह कोहली, हरकोमल जीत सिंह, मनजीत सिंह टीटू, कुलवंत सिंह मन्नण, जत्थेदार इंद्रजीत सिंह, सुखमिंदर सिंह, रजिंदर नागरा, गुरदीप सिंह नागरा, बलवीर सिंह ढिल्लो, सुभाष सौंधी, सरबजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह तलवाड़, अमरजीत सिंह, परमिंदर सिंह काला, रणजीत सिंह मौजूद थे।