पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर । राज्य भर के सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के सभी बच्चों की कला अब स्कूल की दीवार पर नजर आएंगी। इसके लिए स्कूलों की तरफ से एक बोर्ड तैयार किया जाएगा। जो स्कूल की लाइब्रेरी व महत्वपूर्ण स्थान पर दीवार पर लगाया जाएगा। जहां से बच्चे आसानी से गुजरते समय पढ़ सकें। इस पर वह प्रत्येक बच्चे की कला को कम से कम 15 दिन तक लगेगी। बच्चों की इन रचनाओं से ही स्कूल की छह मासिक व वार्षिक मैगजीन में रचनाएं छापी जाएगी। इसके साथ-साथ स्कूल प्रमुख को बच्चों की रचनाओं को संभाल कर रखना होगा।
एक-एक बच्चे की प्रतिभा को निखारना उद्देश्य
शिक्षा विभाग की तरफ से यह प्रयास स्कूल प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को निखारने के लिए उठाया है। हालाकि स्कूल की मैगजीन में बच्चों के लेख, कविताएं व कहानियां छापी जाती है, मगर इसमें कुछेक ही शामिल हो पाते हैं। जिस वजह से मैगजीन के साथ-साथ बोर्ड पर सभी बच्चों की कला को लगेगी। इस प्रयास से बच्चों में लिखित मौलिक रचना का विकास के साथ-साथ प्रोत्साहन मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.