पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर । श्री इच्छापूर्ण बाली जी सेवा परिवार की ओर से सातवां वार्षिक जागरण 11 मई को साईंदास स्कूल ग्राउंड में करवाया जा रहा है। इसमें लुधियाना से श्री बाला जी का शुद्ध सोने व चांदी से निर्मित चमत्कारी दरबार बाबा संत राम जिंदल जी की अध्यक्षता में लाया जाएगा। जागरण से पूर्व प्राचीन हनुमान मंदिर नजदीक श्री देवी तालाब मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भक्त रस्सों की मदद से श्री बाला जी के दरबार के जागरण स्थल पर लाएंगे।
परिवार के महासचिव सुरेश मलिका और हेमंत थापर ने बताया कि जागरण में बाला जी के 56 भोग व 101 किलो के लड्डू का भोग लगाया जाएगा और 12 मई सुबह सवा चार बजे 1100 दीपों से से बाला जी की महा आरती होगी। श्री बाला जी के दरबार की स्टेज 80 फीट लंबी और 35 फीट ऊंची होगी, जबकि पंडाल में 20 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था होगी। भक्त जागरण में श्री मेहंदीपुर बाला जी, श्री सालासर बाला जी और श्री खाटू श्याम जी के एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.