पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय पहाड़ों का क्विज मुकाबला 24 को

जिला स्तरीय पहाड़ों का क्विज मुकाबला 24 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर । सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में गुणात्मक विकास के लिए राज्य के सभी सरकारी अपर प्राइमरी स्कूलों में 24 मई को पहाड़ों के मुकाबले होंगे। मुकाबले सुबह 10 से एक बजे तक होंगे। मुकाबलों में छठा से आठवीं कक्षा का एक-एक विद्यार्थी टीम का हिस्सा होगा। इसमें टीम को अपने बेहतर ज्ञान होने का जवाब 20 सैकेंड के भीतर देना होगा, जवाब न आने की सूरत में अगली टीम के पास चला जाएगा और सही उत्तर देने पर एक अंक हासिल होगा। मुकाबलों की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी नीलम कुमारी करेंगी। जबकि मुकाबलों के लिए डीआरपी गणित ब्लाक स्तर पर मुकाबले करवा विजेताओं के मध्य जिला स्तर का मुकाबला करवाएंगे और उसके बाद जिले से विजेता राज्य स्तर के मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।