पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय खेल अथॉर्टी का लाभ लें स्कूल

भारतीय खेल अथॉर्टी का लाभ लें स्कूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। भारतीय खेल अथॉर्टी पंजाब ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और पंजाब में स्कूलों व खेल विभाग का लाभ लेना चाहिए। अथॉर्टी के डिप्टी डायरेक्टर अजीत सिंह ने साई सेंटर नेहरू गार्डन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर ने कई ओलिंपियन व नेशनल खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि साई स्कूलों में खेलों को उत्साहित कर सकती और इसके लिए स्कूल खेल विभाग को योजना बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सिर्फ इसके लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों व खेल अधिकारियों को अपनी सोच बदलनी होगी, ताकि अच्छे खिलाड़ी स्कूलों से ही बनकर निकलें। अजीत सिंह ने कहा कि साई अपने कोचों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेज रही है। वह अगले महीने विदेशों में पहुंचकर राज्य व देश के युवाओं को नई तकनीकों की ट्रेनिंग देंगे। इस अवसर पर साई कोच बलजीत कौर व एथलेटिक्स कोच मधू चौधरी ने सेंटर के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर ओलिंपियन वरिंदर सिंह से महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए विचार मांगें गए।