पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल विहार के डीएमयू शेड फिटर की टे्रन में मौत

कमल विहार के डीएमयू शेड फिटर की टे्रन में मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। कमल विहार निवासी डीएमयू शेड के फिटर वीरेंद्र सिंह(५५) की मौत सोमवार को टाटामूरी एक्सप्रेस में हो गई। वह अपने साली की बेटी की शादी में शरीक होकर लौट रहे थे। उनके साथ उनका पूरा परिवार था। वह मूलत: झारखंड के डाल्टनगंज के रहने वाले थे।


परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी तबियत अक्सर खराब रहती है। वह शुगर के मरीज थे। मौत के दो पहले से उनके मुंह में छाला हो रखा था। वह कुछ खा नहीं पा रहे थे। केवल जूस पर ही चल रहे थे। घर वालों ने सोचा जालंधर चलकर इलाज करवा लेंगे। लेकिन टुंडला पहुंचते-पहुंचते उनकी तबियत खराब हो गई।

टीटीई को इसकी सूचना दी गई, टीटीई ने इसकी जानकारी स्टेशन अधिकारियों को दी। रेलवे के डाक्टर ने चेक करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर वाले के निवेदन पर टीटीई ने उन्हें ट्रेन में सफर करने की अनुमति दे दी। लेकिन किसी ने अलीगढ़ में अफवाह फैला दी कि ट्रेन में अकेले लाश चल रही है। इसके चलते ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने आकर चेक किया। घर वालों को साथ पाकर आरपीएफ के जवान लौट गए। वीरेंद्र सिंह के दो बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटे बेटे अभी कुंवारे है।