पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला इकाई की बैठक में आठ फरवरी को की जा रही रैली संबंधी चर्चा की। प्रधान नरिंदर कौर दुसांझ ने कहा कि आठ फरवरी को जिले में राज्य स्तरीय रोष रैली होगी। रैली में नकोदर, नूरमहल, फिल्लौर, भोगपुर, आदमपुर, गोराया और रुड़का कलां से व्हीकल चला कर सदस्य शामिल होंगे।
रैली मिड डे मील वर्करों का मेहनताना 1200 रुपए से बढ़ा कर दस हजार महीना करने, वर्करों को पक्के करना, बिना कारण हटाए वर्करों को बहाल किया जाए, स्कूलों में गैस सिलेंडर और भ_ियों का प्रबंध किया जाए, गैस सिलेंडर स्कूलों में पहुंचाए जाए, हर स्कूल में दो वर्कर और बच्चों की संख्या अनुसार बढ़ाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए दो से चार फरवरी तक जिले में ब्लाक मीटिंगें की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.