पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर । अरोड़ा महासभा की जिला इकाई गुरुद्वारा पंज प्यारे प्रबंधक कमेटी बाजार पंजपीर में दो फरवरी को निशुल्क आंखों का चैकअप कैंप लगाएगी। महासभा के चेयरमैन दविंदर सिंह मनचंदा व प्रधान रिषी अरोड़ा ने बताया कि अरोड़ा आई अस्पताल के डा. अमनदीप सिंह अरोड़ा की टीम मरीजों का चैकअप करेंगे।
महासभा के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरशरण सिंह कुमार ने बताया कि 100 मरीजों को चश्मे लगाए जाएंगे और मरीजों के आप्रेशन भी स्पांसर किए जाएंगे। संगठन सचिव जतिंद्र अरोड़ा ने कहा कि मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएगी और मरीज आप्रेशन कराने व चैकअप कराने संबंधी मोबाइल नंबर 98151-09120, 94652-51803 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.