पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय निरूपम का आपत्तिजनक बयान, कहा सुप्रीम कोर्ट ने बेवक्त की बांसुरी बजा दी

संजय निरूपम का आपत्तिजनक बयान, कहा-सुप्रीम कोर्ट ने बेवक्त की बांसुरी बजा दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। कर्नाटक में 10 साल बाद सत्‍ता में आने का जश्‍न मना रही कांग्रेस के लिए आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोयला घोटाले में की गई तल्‍ख टिप्‍पणियों (सीबीआई और सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा, बंसल-अश्विनी की जा सकती है कुर्सी) से उसकी जीत का मजा किरकिरा हो गया है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने एक न्‍यूज चैनल पर चर्चा के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्‍पणियों को ‘बेवक्‍त की बांसुरी बजाना’ जैसी संज्ञा दे दी। (एयरपोर्ट पर यात्रियों के जूते उतारवाने की तैयारी में सरकार)

निरूमप से पूछा गया कि क्‍या आज सुप्रीम कोर्ट की टिप्‍पणियों से कांग्रेस की जीत का मजा थोड़ा किरकिरा हुआ है? इस पर उन्‍होने कह डाला कि ‘हां आज तो सुप्रीम कोर्ट ने बेवक्‍त की बांसुरी बजा दी।‘ उनका यहां तक कहना था कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्‍पणियां पहले गंभीरता से ली जाती थी। अब हर दिन न्‍यायालय की तरफ से टिप्‍पणी कर दी जाती हैं। (बंसल के 'गिरेबां' तक पहुंची सीबीआई, किसी भी क्षण दबा सकती है गला!)

उन्‍होने कहा, देश की विभिन्‍न अदालतों में करीब साढ़े तीन करोड़ केस लंबित पड़े हैं। ज्‍यादातर मामलों में छह महीने बाद की तारीख दे दी जाती है, लेकिन किसी भी राजनीतिक मामले में अदालत हर हफते डेट देते हुए टिप्‍पणियां कर देती हैं। इस पर विचार किया जाना चाहिए। न्‍यायालय को गरीबों के केसों पर सुनवाई करनी चाहिए, न कि टिप्‍पणियां।

8 मई की खास खबरें