पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हुई और चैनलों के रुझानों में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलने के साथ ही दिल्ली में जश्न का माहौल शुरू हो गया। कर्नाटक में भाजपा के गिरे जनाधार से पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए।
राज्य में दस साल बाद सत्ता वापसी के आसार दिखते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर जमकर पटाखे जलाए और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। सुबह से ही मुख्यालय में गहमागहमी का माहौल है। यहां पार्टी के शीर्ष नेतागण यहां पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर सुबह नाच गाकर जीत की खुशी का इजहार किया। कई कार्यकर्ताओं ने तो हाथों में भी पटाखें जलाए।
राज्य में 5 मई को 223 सीटों पर वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 224 सीटें हैं। कांग्रेस ने 120 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भजपा 40, जेडीएस 40, केजेपी 7 जबकि अन्यों ने 16 सीटों पर अपना कब्जा जमाया।
आगे स्लाइड में देखिए- पार्टी कार्यकर्ता कैसे मना रहे जीत का जश्न।
फोटो-भूपिंदर सिंह
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.