पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब वीरेंद्र सहवाग बोले, गाड़ी देखकर चलाओ भाई

जब वीरेंद्र सहवाग बोले, गाड़ी देखकर चलाओ भाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। मैदान में अपनी आतिशी बल्ले बाजी से बॉलरों की बखियां उधेड़ देने वाले विस्फो टक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बुधवार को एक खास मकसद से इंडिया गेट पहुंचे। उनके साथ थे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा। ये दोनों यहां लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख देते नजर आए।

दरअसल, दिल्लीवालों को ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस सहवाग की मदद ले रही है। वीरेंद्र के साथ क्रिकेटर आशीष नेहरा भी यहां पहुंचे थे। इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने लोगों को ट्रेफिक नियमों को मानने की सलाह भी दी।
6 से 12 मई तक ग्लोबल रोड सेफ्टी वीक के तौर पर मनाया जा रहा हैं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इस मौके पर बाकायदा स्कूली बच्चे भी आए और लोगों को ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्पेशल सीपी ट्रैफिक अनिल शुक्ला ने लोगों से ट्रैफिक नियम मानने की अपील की।

फोटो- भूपिंदर सिंह