पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद एक और लड़की एक सनकी के पागलपन की वजह से मौत का शिकार बन गई। घटना बाहरी दिल्ली के मुनिरका की है। यहां एक युवक ने 12 वीं कक्षा की छात्रा को दिनदाहड़े उसके घर में घुसकर गोली मार दी और फरार हो गया।
छात्रा को तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की को सीने में .32 बोर की गोली मारी गई। बताया जा रहा है आरोपी युवक लड़की को पहले से जानता था। मृतक लड़की के पिता का कहना है उनके भतीजे बिट्टू का साला उनकी लड़की से शादी करना चाहता था। वह इसके लिए दबाव बनाता चाहता था। वह धमकी देता था खुद भी मरूंगा, उसे भी मारूंगा। 13 साल की उम्र से लड़की से शादी करना चाहता था।
डाक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाए जाने तक लड़की का काफी खून बह चुका था, इसलिए वह बच नहीं सकी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह हत्यारा कौन था और लड़की को उसने गोली आखिर क्यों मार दी। क्या दोनों के बीच कोई प्रेम प्रसंग था या कोई अन्य विवाद। मृतक मुनिरका में अपने परिजनों के साथ रहती थी और आरके पुरम स्थित एक स्कूल में पढ़ रही थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.