पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढ्ढक्करु ६: क्याह गेल के तूफान से बच पाएगी दिल्ली ! रोमांचक मैच का गवाह बनेगा कोटला मैदान

ढ्ढक्करु ६: क्याह गेल के तूफान से बच पाएगी दिल्ली ! रोमांचक मैच का गवाह बनेगा कोटला मैदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। आज फिरोजशाह कोटला मैदान एक रोमांचक मैच का गवाह बनेगा। यहां आईपीएल के छठे संस्करण के 57वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस आतिशी मैच को देखने के लिए दिल्‍ली के दर्शक पूरी तरह तैयार हैं, क्‍योंकि यह मैच काफी खास है। आज के मैच के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

दर्शक डेयरडेविल्स के प्रशंसक हो या रॉयल चैलेंजर्स के, सभी का मकसद गेल की तूफानी बल्लेबाजी को देखना रहेगा, जिसके लिए ये सभी आज मैच का रूख करेंगे। हालां‍कि दिल्‍लीवालों की चाह यही है कि आज गेल की तूफानी बल्‍लेबाजी उन्‍हें यहां देखने को तो जरूर मिले, लेकिन मैच डेयरडेविल्‍स ही। मैच रात आठ बजे शुरू होगा, लेकिन दर्शकों की जमावड़ा दोपहर दो बजे से ही स्‍टेडियम के आसपास लगना शुरू हो गया है। दिल्‍ली से बाहर से मैच देखने आने वाले लोग यहां पहले ही पहुंच चुके हैं।

मानेसर से मैच देखने यहां पहुंचे रमेश ने बताया, आज वह डेयरडेविल्‍स को चीयर करने यहां आए हैं, लेकिन एक बड़ी तमन्‍ना गेल की आतिशी बल्‍लेबाजी देखने की है।

मैच शुरू होने से पहले मैदान के बाहर वेंडर्स भी हैट, डेयरडेल्विस और रॉयल चैलेंजर्स की टी शर्टें, तिरंगे का रिबन बैंड और तिरंगे लेकर खड़े हो गए हैं। यहां लोगों के चेहरे पर भी तिरंगा बनाने वाले खड़े हुए हैं, क्‍योंकि हर बार इनकी काफी डिमांड रहती है।

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली दिल्ली के ही हैं और इस लिहाज से दिल्ली के कई कई प्रशंसक कोहली को भी अपने बल्ले का रंग दिखाता देखना पसंद करेंगे। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्‍साह और जुनून का माहौल बना हुआ है। रात आठ बजे शुरू होने वाले इस मैच के लिए दिल्‍ली पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कमर कसी हुई है। एहतियातन सुरक्षा का कड़ा पहरा रखा गया है।