पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यक्रम एक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले से पहले फिरोजशाह कोटाला स्‍टेडियम के बाहर एक अहम नजारा देखने को मिला। यह नजारा दर्शकों के लिए रोमांच से भरा एक क्षण था, क्‍योंकि उनके सामने अचानक उनके फेवरेट क्रिकेटर जो आ गए थे। इसी बीच खूबसूरत चीयर लीडर्स की एक लंबी फौज भी यहां आ पहुंची।

बस, फिर होना क्‍या था। फैन्‍स सब कुछ भूल बैठे और व्‍यस्‍त सड़क के बीच में ही उन्‍होने अपनी गाड़ियां रोक दी और कैमरे निकाल कर क्रिकेटर्स और चीयर गर्ल्‍स की पिक्‍स खींचने लगे। कुछ फैंस जोर-जोर से चिल्‍लाकर इन क्रिकेटरों का ध्‍यान अपनी ओर खींचना चाह रहे थे। फैन्‍स में सबसे ज्‍यादा जोश आतिशी बल्‍लेबाज क्रिस गेल को लेकर था।

हालांकि जहीर खान और मुरली कार्तिक सरीखे क्रिकेटरों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। फैन्‍स के बड़ी संख्‍या में सड़कों पर उमड़ आने से मुख्‍य सड़क पर भारी जाम भी लग गया। इसकी वजह से मध्‍य दिल्‍ली के आसपास की कई मुख्‍य सड़कों पर भी लंबा जाम लग गया था।

यह दिल्‍ली पुलिस के लिए मुसीबत की वजह बन गया। दिल्‍ली पुलिस ने जैसे-तैसे इन फैन्‍स को यहां से हटाया। तब जाकर क्रिकेटर मैदान के अंदर जा पाए और सड़कों से जाम हट सका।

फोटो-भूपिंदर सिंह

आगे स्‍लाइड में देखिए कैसे क्रिकेटर्स और चीयर गर्ल्‍स को देख उमड़ पड़े लोग....