पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। पश्चिमी देशों में धर्म की तरह पूजे जाने वाले फुटबॉल के प्रति भारत के युवाओं में भी दिवानगी बढ़ाने के लिए दिल्‍ली में जूनियर लीग का आयोजन किया गया। लीग में करीब 400 बच्‍चों ने भाग लिया, जिसके अंतर्गत अंडर 12, अंडर 15 और अंडर 18 श्रेणियों की टीमों में फुटबॉल मैचों में खेल गए।

फुटबॉल लिंक द्वारा आयोजित लीग में मैचों का आयोजन जसोला स्थित नेताजी सुभाष स्‍पोर्टस काम्‍पलैक्‍स और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ग्राउंड पर खेले गए। इसमें बच्‍चों का उत्‍साह बढ़ाने के लिए उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।

फुटबॉल लिंक के फाउंडर चेतन मिसरा ने बताया कि भारत में फुटबॉल के क्षेत्र में टैलेंट का अपार भंडार मौजूद है, लेकिन विश्‍वास की कमी के चलते आज यह खेल हमारे देश में अन्‍य खेलों से बुरी तरह पिछडा हुआ है। इस लीग के माध्‍यम से वह खेल और युवाओं में इस खेल के प्रति नई उर्जा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।