पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण नेहरु का शुक्रवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेताओं समेत उनके परिवार के लोग यहां मौजूद थे। अरुण नेहरू को मुखाग्नि प्रियंका वाड्रा के पुत्र रेहान ने दी। इस मौके पर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा और केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला, दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित, राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के आनंद शर्मा और अन्य कई राजनेता भी मौजूद थे। अरुण नेहरू अपने पीछे पत्नी सुभद्रा और दो बेटियां राधिका और अवंतिका को छोड़ गए हैं।
कभी राजीव गांधी के सबसे बड़े रणनीतिकार रहे और उनके रिश्तेदार अरुण नेहरू का गुरुवार रात 10.45 पर निधन हो गया।था वे कुछ दिनों से बीमार थे। गुडग़ांव के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। अरुण नेहरू 69 साल के थे। राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में अरुण गृह राज्यमंत्री थे। लेकिन बाद में आपसी विवाद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। फिर वीपी सिंह के साथ जनता दल में रहे और बाद में भाजपा में आ गए। वे तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे।
(पॉलीटीशियन और कॉलमिस्ट अरुण नेहरु का निधन)
फोटो-भूपिंदर सिंह
ये खबरें भी पढ़ें
बाटला मुठभेड़: चार सुबूतों के आधार पर कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस बोली- मुंह बंद रखें...
कोर्ट ने कहा- फर्जी नहीं था बाटला हाउस एनकाउंटर, दिग्विजय बोले- मैं अब भी बयान पर कायम
‘मेरे पति की शहादत सही सिद्ध हुई’
आगे पढ़ें- अरूण नेहरू का राजनीतिक सफर।
अन्य अहम खबरें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.