पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। भारत को मंगोलिया के उलानबटार में चल रही एशियन कैडेट फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन तथा महिला कुश्ती चैंपियनशिप में बबीता रानी ने रजत पदक और पूजा तोमर ने कांस्य पदक दिलाया। बबीता ने ६५ किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि पूजा ने ५० किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
भारत इस तरह प्रतियोगिता में अब तक चार रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है। बबीता का स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला जापान की ताकाहाशी मिसूजू के साथ था। बबीता ने पहले राउंड में कड़ा संघर्ष किया और ताकाहाशी को सिर्फ एक अंक ही लेने दिया। ताकाहाशी ने दूसरा राउंड ४-० से जीतकर मुकाबला ५-० से अपने नाम कर लिया।
पूजा तोमर ने ५० किग्रा वर्ग के रेपचेज में ताइपे की ली सुआन वू को 7-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला पहलवानों ने टीम चैंपियनशिप में ६८ अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जापान ने ८९ अंकों के साथ टीम ट्रॉफी जीती। कजाखस्तान (८३) को उपविजेता ट्रॉफी मिली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.