पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस.श्रीसंत और अंकित चव्हाण एवं 19 अन्य को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी ।
विशेष पुलिस आयुक्त विशेष प्रकोष्ठ एस.एन.श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम अदालत का दरवाजा खटखटाकर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो क्रिकेटरों सहित 21 लोगों को दी गई जमानत को रद्द करने का आग्रह करेंगे। (Spot Fixing: दाऊद और छोटा शकील समेत 39 के खिलाफ चार्जशीट, शिल्पा और राज कुंद्रा गवाह)
एक अदालत ने दो खिलाडि़यों और कई अन्य सट्टेबाजों को दस जून को जमानत देते हुए कहा कि कोई कारण नहीं है कि उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून मकोका के तहत आरोप चले। अदालत ने कहा था कि प्रथम दृष्ट्या आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध गिरोह से संबंध स्थापित करने के लिए कोई पर्याप्त सामग्री नहीं है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनय कुमार खन्ना ने इस फैसले में दस जून को कहा था, फिलहाल यह विश्वास क रने का कोई कारण नहीं है कि आरोपी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून मकोका के तहत दोषी हैं । दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि जांच जारी है और मामले में संगठित अपराध गिरोह साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं ताकि आरोपियों पर मकोका लगाया जा सके ।
आईपीएल-छह के दौरान मई में मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली से राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाडि़यों सहित 11 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया था। अन्य 15 लोगों को बाद में देश के अलग-अलग हिस्से से गिरफ्तार किया गया ।
आज की अन्य अहम खबरें
शिव को पाने फिर चढ़ी गंगा, हनुमान जी को कराया स्नान
प्रवक्ता पर बीजेपी ने गिराई गाज, शत्रुघ्न सिन्हा भी बोले- नीतीश हैं पीएम पद के बेहतर दावेदार
जोली की रोज की कमाई 82 लाख रुपये, ये हैं टॉप 10 कमाई करने वालीं हॉलीवुड की हीरोइनें
प्रोफेशनल सेक्स वर्कर निकली सिडनी, आधे घंटे के लिए थे 55 हजार रुपये
बाटला एनकाउंटर: इंस्पेक्टर के हत्यारे को उम्रकैद, लेकिन शहीद का परिवार चाहता है 'फांसी'
देखें 'सत्याग्रह' की शूटिंग की तस्वीरें
कल तक भी नहीं भर सके रिटर्न तो क्या करें, जानिए
14 फरवरी, 2015 से शुरू होगा क्रिकेट का विश्वकप, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
सर्वे: अभी हों लोकसभा चुनाव तो एनडीए फायदे में
इफ्तार में पिज्जा! इसी हफ्ते बिकेगा लैब में तैयार गाय के मांस वाला बर्गर
65 करोड़ के घर में साढ़े चार करोड़ का टॉयलेट और छह करोड़ का बेड, देखें तस्वीरें
PHOTOS: ब्लाउज के लिए छात्राओं की पिटाई, प्रिंसिपल ने फाड़े लड़कियों के कपड़े
यूपी: आज लौटेगी दुर्गा की 'शक्ति'!
शिरडी में साईंबाबा के मंदिर में घूम रहा सीरियल किलर, कुचल डाल रहा लोगों के सिर
बाप ने कर दिया था बेदखल, पर कोर्ट ने दिलवाई 10 हजार करोड़ की संपत्ति
जिस बेटी के रेप के आरोप में काटी जेल, उसी का फिर से किया बलात्कार
बिग बॉस 7' से 130 करोड़ रुपये कमाएंगे सलमान, हॉट सोनाक्षी पर फिल्माया गया 6 करोड़ का गाना
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.