पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली. युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड किया गया है, उनके नाम देवेंद्र, अरविंद और सौरभ हैं। यह वीडियो 12 जनवरी को शूट किया गया था और 13 जनवरी कपिल कुमार ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था। शुक्रवार सुबह सबसे पहले दैनिक भास्‍कर डॉट कॉम ने इसे अपने पाठकों के सामने रखा। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें) इस मामले पर भास्‍कर डॉट कॉम ने दिल्‍ली पुलिस के प्रवक्‍ता राजन भगत से भी बात की थी, जिसके बाद उन्‍होंने कहा था कि वह पहले वीडियो देखेंगे और उसके बाद कुछ कह सकेंगे। हालांकि, कुछ घंटे बाद दिल्‍ली पुलिस ने अपने तीन कर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया। शाम होते-होते विभिन्‍न चैनलों और वेबसाइट्स पर यह खबर प्रमुखता से चलाई गई और बताया गया कि यह वीडियो आम आदमी पार्टी की ओर से अपडलोड किया गया है। हालांकि, यू-ट्यूब पर जो वीडियो अपलोड किया गया, उसमें \'आप\' का कहीं पर जिक्र नहीं है।

13 जनवरी से यू-ट्यूब पर अपलोड इस वीडियो के बारे में \'आप\' के किसी नेता ने शुक्रवार से पहले जिक्र तक नहीं किया था। शुक्रवार सुबह 11 बज कर 52 मिनट पर दैनिक भास्‍कर डॉट कॉम ने \'आप\' के नेता मनीष सिसोदिया को फोन व मैसेज के जरिए वीडियो के संबंध में जानकारी दी थी, लेकिन उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

लाल किले के पास हुई घटना, राहगीर ने बनाया वीडियो 

5.54 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि लाल किले के पास तैनात दिल्‍ली पुलिसकर्मियों ने 12 जनवरी को एक युवक को गिरफ्तार किया। इस युवक को गिरफ्तार करने के बाद लाल किले के पीछे ले जाया गया। यहां युवक की जमकर पिटाई की गई, लेकिन वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिसकर्मियों की करतूत को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ठंड के मौसम में ये पुलिसकर्मी युवक को कपड़े उतारने के लिए कह रहे हैं। वहीं युवक दिल्‍ली पुलिसकर्मियों से खुद को छोड़ने के उनसे बार-बार मांग कर रहा है, लेकिन पुलिसवाले उस पर कोई रहम नहीं करते।

आगे पढ़ें, उस युवक के बारे में, जिसने बनाया और अपलोड किया वीडियो