पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। अफ्रीकी महिलाओं के साथ दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती आज फ़िर दिल्‍ली महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। भारती की तरफ से उनके वकील ॠषिकेश महिला आयोग गए थे लेकिन महिला आयोग की अध्‍यक्ष बरखा सिंह ने उनके जवाब को स्‍वीकार नहीं किया। बरखा सिंह ने कहा कि भारती गैर-हाजिर माने गए हैं और उन्‍होंने कानून मंत्री के खिलाफ उपराज्‍यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा है। वहीं कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा है कि उन्‍हें मीडिया कवरेज से मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

मीडिया खबरों के अनुसार, सोमनाथ भारती दिल्‍ली महिला आयोग में पेश होने की जगह दिल्‍ली में एक पतंग महोत्‍सव के कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए गए थे। दिल्ली महिला आयोग ने भारती को दूसरा नोटिस भेजकर इस मामले में उन्हें जवाब देने के लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था। इससे पहले, सोमनाथ भारती ने पहले कोई नोटिस न मिलने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार, भारती के पेश न होने पर महिला आयोग यह मामला उपराज्यपाल के पास ले जाया जाएगा। उधर, दिल्‍ली भाजपा ने 14 जगहों पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ आज प्रदर्शन किया है। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं से संबंधित कानूनों का उल्लंघन किया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा था कि आयोग के सामने दर्ज कराई गई अपनी शिकायतों में युगांडा की पांच महिलाओं ने 15 जनवरी की रात को मंत्री एवं उनके सहयोगियों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
अगली स्‍लाइड में पढ़िए कानून मंत्री के बचाव में आई ‘आप’