पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में निलंबित क्रिकेटर और सह आरोपी अजित चंदीला के कथित तौर पर संपर्क में रहे संदिग्ध सट्टेबाज प्रवीण कुमार ठक्कर को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने शुक्रवार को ठक्कर को राहत दी, जिन्होंने 18 जनवरी को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल जाने के कारण न्यायाधीश ने यह फैसला किया। ठक्कर को जमानत देने के साथ ही अदालत ने उन पर कई शर्तें भी लगा दी जिनमें अदालत की स्वीकृति के बिना देश छोड़कर नहीं जाना भी शामिल है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के मुताबिक ठक्कर षड्यंत्र में लिप्त था और वह आईपीएल मैच फिक्सिंग के संदर्भ में चंदीला के संपर्क में था।
पुलिस ने इससे पहले विभिन्न आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध सिंडिकेट में लिप्त रहने के आरोप में आरोप पत्र दाखिल किए। आरोपियों में अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम, छोटा शकील और निलंबित क्रिकेटर एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और चंदीला शामिल हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.