पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। देश भर में 65 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे रहे। गणतंत्र दिवस समारोह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और रक्षा मंत्री ए के एंटनी समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके साथ हीं राजपथ पर देश भर की झांकियों की झलक देखने को मिली। 18 झांकियों में भारत की आर्थिक, सामरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक झलक पेश की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 18 राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में देश की विविध ऐतिहासिक, वास्तुशिल्पीय और सांस्कृतिक विरासत दर्शाई गईं। इन झांकियों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई देश की प्रगति को दिखाया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2013 के लिए चुने गए 25 बच्चों में से 20 बच्चे भी परेड में शामिल हुए। 5 बच्चों का मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सीमा सुरक्षा बल के जांबाज मोटर साइकिल सवारों ने भी हर बार की तरह इस बार भी अपना करतब दिखाए। इस बार 30 मोटर साइकिलों पर सवार 162 जवानों ने भी विभिन्न प्रकार की सलामी दीं।
परेड का मुख्य आकर्षण हल्के लड़ाकू विमान तेजस रहे, जिनका डिजाइन और विकास भारत में किया गया है। तेजस चौथी श्रृंखला का सुपरसोनिक और उच्च करतब दिखाने वाला, मल्टी रोल, लघुतम और अपनी समसामयिक श्रेणी में सबसे हल्का लड़ाकू विमान है, जिसका डिजाइन डीआरडीओ द्वारा भारतीय वायु सेना के लिए किया गया है। भारत की हवाई रक्षा तैयारी के लिए इसे गेम चेंजर यानी पास पलटने वाला समझा जा रहा है।
आगे स्लाइड में देखिए और जानिए परेड की झलकियां और कैसी दिखी हमारी सामरिक शक्ति।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.