पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। विवादों में घिरे कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आज भाजपा और ‘आप’ निष्‍कासित विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने धरना दिया। हालांकि दोपहर तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के दफ्तर के बाहर भाजपा का और जंतर-मंतर पर विनोद कुमार बिन्‍नी का धरना खत्म हो गया। जंतर-मंतर पर विनोद कुमार बिन्‍नी के धरने के दौरान उनके समर्थन में अन्‍ना हजारे के इंडिया अगेस्‍ट करप्‍शन (आईएसी) और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता भी दिखें। इस दौरान कुछ लोग अन्‍जान आदमी की टोपी पहने हुए भी नजर आएं। 
मुख्‍यमंत्री दफ्तर के बाहर बैठे भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा था कि हमने सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्‍ली सरकार को 26 जनवरी तक की डेडलाइन का समय दिया था, पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम राष्ट्रपति के पास जाएंगे, जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक नहीं रुकेंगे। उधर, आप से निष्‍कासित विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने उपराज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि कानून अपना काम करेगा।

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री दफ्तर के बाहर आज सुबह भाजपा के विधायक धरने पर बैठे। इन विधायकों की मांग थी कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हटाया जाए। धरने पर बैठे भाजपा विधायकों से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिले। वहीं, दिल्‍ली सचिवालय के बाहर ऑल गेस्‍ट टीचर एसोसिएशन ने भी अपनी मांगों को लेकर आज से अपना आंदोलन तेज करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ऑल गेस्ट टीचर एसोसिएशन पिछले 13 दिन से अपनी मांगों को लेकर खुले आसमान के नीचे रात-दिन दिल्‍ली सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इन टीचरों की मांग है कि उन्‍हें नियमित किया जाए।

अगली स्‍लाइड में तस्‍वीरों में देखिए दिल्‍ली में धरने की राजनीति और क्‍या कहा ‘आप’ के बागी विधायक बिन्‍नी ने

फोटो-भूपिंदर सिंह