पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। मनी-लॉन्डिंग मामले का मुख्य आरोपी व आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में है। 2012 में वर्मा के अमेरिकी मित्र सी एडमंड्स एलन ने दावा किया था कि वह तिहाड़ जेल में काफी ऐश से रहता था। वह न सिर्फ जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था, बल्कि उसे बाकी तमाम सुविधाएं भी मुहैया थीं। इस बार अभिषेक वर्मा और उसकी पत्‍नी अनका मारिया नेक्‍सु का तिहाड़ जेल में रोमांस के किस्‍से चर्चा का विषय बने हुए है।

मनी-लॉन्डिंग मामले के मुख्य आरोपी व आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी अनका मारिया नेक्सु जून 2012 से तिहाड़ जेल में बंद है। अभिषेक पर नेवी के गोपनीय कागजात हथियाने का भी आरोप है। तिहाड़ जेल के सूत्रों के अनुसार हर वीकेंड पर मारिया सज-संवरकर स्पेशल ड्रेस पहनती है। फिर वह अपने पति अभिषेक वर्मा से सेंट्रल जेल नंबर छह के एक छोटे से कमरे में डिनर के लिए मिलती है। सूत्रों का कहना है कि वह मुलाकात एक रोमांटिक डिनर जैसा ही है, जबकि जेल अधिकारियों का कहना है कि यह रोजमर्रा की बात है।

आगे जाने तिहाड़ जेल ने आखिर क्‍यों दिया है ऐसा फैसला

(अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी अनका मारिया नेक्सु का फाइल फोटो)