पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली. राजधानी के लाजपत नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर से 6 करोड़ रुपए की लूट के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट के माल का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है, लेकिन 3 संदिग्ध अब भी फरार हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि 6 करोड़ रुपये की लूट के बाद प्रॉपर्टी डीलर की होंडा सिटी कार को बदमाश बारापूला फ्लाई ओवर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस को कार से दो खाली बैग भी मिले थे।

गौरतलब है कि लाजपत नगर के मूलचंद फ्लाईओवर के पास से चार बदमाश व्‍यापारी से 6 करोड़ रुपये और उसकी होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए थे। यह घटना सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच मूलचंद फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां आमतौर पर जाम लगा रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों कितने बेखौफ हो कर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, बदमाश वैगन आर कार में सवार थे, जिसे उन्‍होंने मौके पर ही छोड़ दिया। कार का रजिस्‍ट्रेशन नंबर (UP-14 BJ-4610) है। बताया जा रहा है कि यह कार वैशाली सेक्‍टर पांच के आसपास की है। घटना के वक्‍त होंडा सिटी कार में प्रॉपर्टी डीलर के साथ चार लोग और मौजूद थे।

आगे पढ़ें- दिल्‍ली पुलिस को किसी करीबी के होने का शक

(फाइल फोटो)