पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुधवार को अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा। वे भाषण दे रहे थे। तभी फहीम बेग नामक एक शख्स पर्चा हाथ में लेकर नारेबाजी करने लगा। उसका कहना था कि पुरानी योजनाओं पर तो अमल हुआ नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री नई योजनाओं की घोषणा न करें। इस शख्स ने प्रधानमंत्री से अपने सवाल का जवाब मांगते हुए उर्दू में एक शायरी भी पढ़ी। उसने कहा, तू इधर उधर की न बात कर ,ये बता कि कारवां क्यूं लुटा. मुझे रहजनों का गिला नही ,तेरी रहबरी का सवाल है।
विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम लॉन्च किया। उनकी बात खत्म होती, उससे पहले बेग अपनी जगह पर खड़े हुए और शोर मचाने लगे। उनका कहना था कि उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री को 150 से ज्यादा चिट्ठियां लिखी हैं। उन्हें आज तक जवाब नहीं मिला है। सरकार सिर्फ मुसलमानों की हमदर्द बनने की कोशिश करती है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करती। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांत रहने को कहा। लेकिन बेग चुप नहीं हुए। उन्हें जबरदस्ती बाहर ले जाया गया। वहां उन्होंने मीडिया से भी यही कहा। बेग मीडिया से बात कर रहे थे तो बताया गया कि पीएम के निर्देश पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान बेग की समस्या सुनेंगे।
आगे स्लाइड में जानिए कौन हैं फहीम बेग और भाजपा ने क्या कहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.