पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। राजधानी के लाजपत नगर इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी व उसके कर्मचारियों से हुई 7 करोड़ 69 लाख रुपये की लूट के मामले में एक नया और बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्‍ली पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस कारोबारी से लूट की वारदात हुई, उसका नाम वर्ष 2000 के मैच फ़िक्सिंग केस में सामने आ चुका है। लिहाजा, यह केस संदेहास्‍पद सा हो गया है। इतना ही नहीं, दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि लूट की यह रकम और ज्‍यादा हो सकती है।

दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि लाजपत नगर के पास जिस प्रॉपटी डीलर राजेश कालरा से 7 करोड़ से ज्‍यादा की लूट की वारदात हुई है, उसका नाम वर्ष 2000 में मैच फ़िक्सिंग मामले में भी आया था। यह वही मामला है, जिमसें पूर्व दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्‍तान हैंसी क्रोनिए का नाम सामने आया था। क्रोनिए ने इस केस में अपना गुनाह कबूल किया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कालरा हवाला के लेन-दने के मामले में शामिल हो सकते हैं, इसलिए वह जांच कर रहे हैं कि उनके पास इतनी बड़ी कैसे आई। उधर, कालरा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि जिस वक्‍त यह वारदात हुई, वह अपने बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था।

मंगलवार को बदमाशों ने लाजपत नगर इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश कालरा व उनके कर्मचारियों से 7 करोड़ 69 लाख रपए लूट लिए थे और साथ ही उनकी होंडा सिटी कार लेकर भी फरार हो गए थे। हालांकि दोपहर बाद यह कार सेवा नगर रेलवे फाटक के नजदीक खड़ी मिली थी।

आगे स्‍लाइड में पढ़ें- महिला के नाम पर है लुटेरों की कार का रजिस्‍ट्रेशन