पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। लाजपत नगर में व्‍यापारी राजेश कालरा से दिनदहाड़े हुई 7 करोड़ 69 लाख रुपए की लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन लूट के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि इस लूट के तार बॉलीवुड स्‍टार विंदू दारा सिंह और दुबई से जुड़े हैं। बताया जाता है कि विंदू दारा सिंह राजेश कालारा की जगुआर कार इस्‍तेमाल कर रहा था। विंदू दारा सिंह की आईपीएल-6 स्‍पॉट फ़िक्सिंग केस में गिरफ्तार हो चुकी है।

भास्‍कर डॉट कॉम ने बुधवार को बताया था कि जिस कारोबारी राजेश कालरा से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसका नाम वर्ष 2000 के मैच फ़िक्सिंग केस में सामने आ चुका है। इतना ही नहीं, दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि लूट की रकम 10 से 15 करोड़ रुपए हो सकती है। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने चार संदिग्‍धों के स्‍केच भी जारी कर दिए हैं।

मुंबई से आई थी लूटी गई र‍कम

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लूटी गई रकम मुंबई से आई थी। मुंबई से रकम चांदनी चौक के आंगड़ियों के पास पहुंची। आंगड़ियों के नाम कूचा घासीराम और बैजनाथ बताए जा रहे हैं। उधर, दिल्‍ली पुलिस सूत्रों की मानें तो राजेश कालरा दुबई के एक नंबर पर बात करता था। पुलिस अब इस नंबर का पता लगा रही है। राजेश कालरा और उनके बिजनेस पार्टनर राहुल आहूजा ने एक दिन पहले इस रकम को चांदनी चौक से अपने पास मंगा लिया था। दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रकम मुंबई में कहां से आई थी और किन लोगों की है। दिल्ली पुलिस इसके लिए मुंबई पुलिस से संपर्क करने जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दिल्ली में यह रकम किन लोगों के खातों में आरटीजीएस होनी थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजेश कालरा और राहुल अहूजा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आई-20 कार के चालक संदीप ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हर रोज इस रूट से करोड़ों की रकम जाती थी। मंगलवार को होंडा सिटी कार चालक सुबोध ने रूट बदल लिया था। इस कारण आई-20 पीछे छूट गई। संदीप ने बताया कि होंडा सिटी कार हेमकुंड से ग्रेटर कैलाश-एक के एम-ब्लॉक मार्केट होकर मूलचंद पहुंची थी, जबकि हर रोज संत नगर, कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन और एलएसआर कॉलेज से होकर मूलचंद की तरफ जाती थी। संदीप ने कहा कि मंगलवार को सुबोध ने रास्ता क्यों बदल लिया, यह उसकी समझ से परे है।

अगली स्‍लाइड में पढ़िए पीड़ित राजेश कालरा मैच फ़िक्सिंग में रह चुका है शामिल