पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Know About Okhla Congress MLA Asif Muhammad

अन्‍ना की वाह-वाह करने वाले इस विधायक को है केजरीवाल से सख्‍त नफरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्‍ली। वर्ष 2008 के बहुचर्चित बाटला हाउस मुठभेड़ की लहर पर सवार होकर आसिफ मोहम्‍मद खान ओखला सीट जीतकर विधायक बने। इसी सीट से कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्‍मद खान शुरूआत से ही आम आदमी पार्टी को समर्थन दिए जाने के विरोधी रहे हैं।

एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कैमरे में कैद आसिफ ने यहां तक कहा था कि वे तो सदन में केजरीवाल को जूता भी मारेंगे। विधायक आसिफ के विस क्षेत्र में बाटला हाउस भी आता है, जहां वर्ष 2008 में आईएम के संदिग्‍ध आतंकियों का दिल्‍ली पुलिस ने एनकाउंटर किया था। वे शुरूआत से ही बाटला हाउस एनकाउंटर की एसआईटी जांच की मांग करते रहे हैं।

भ्रष्‍टाचार विरोधी और जनलोकपाल आंदोलन की मांग को लेकर समाजसेवी अन्‍ना हजारे द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान आसिफ एकमात्र विधायक थे, जोकि रामलीला मैदान में अन्‍ना का समर्थन करने पहुंच गए थे। उन्‍होंने यहां मंच से घोषणा कर दी थी कि अन्‍ना की मांग देशहित में हैं और और वे उनका समर्थन करते हैं। वे इसके लिए पार्टी तक छोड़ने को तैयार थे।

आगे जानिए- कैसे बाटला हाउस एनकाउंटर ही बना इनकी जीत की वजह