पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा ने कैब बुक कराई तो ड्राइवर ने भेजे अश्लील मैसेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.   एमबीए फाइनल ईयर की छात्रा ने ओला कैब बुक कराई थी। मोबाइल नंबर ड्राइवर के पास रह गया तो वह छात्रा को मैसेज भेज परेशान करने लगा। वी केयर फॉर यू के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की शिकायत पर कैब ड्राइवर शब्बीर पिता शमशेर शाह निवासी ग्रीन पार्क चंदन नगर को पकड़ा। छात्रा ने बताया उसने 8 मई की शाम मोबाइल से कैब बुक की थी।

 

अगले दिन से अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर दोस्ती के लिए मैसेज आने लगे। छात्रा ने उक्त नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से मैसेज और अश्लील वीडियो आने लगे। नंबर के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।  

खबरें और भी हैं...