पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। पटना नगर निगम में अब छह अंचल हो जाएंगे। मंगलवार कैबिनेट मे नूतन राजधानी अंचल को विभाजित कर नया पाटलिपुत्र अंचल और पटना सिटी अंचल को बांट कर अजीमाबाद अंचल बनाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।
कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने फैसले की जानकारी दी। बेली रोड को सीमा मानते हुए नूतन राजधानी अंचल का बंटवारा होगा। बेली रोड के दक्षिण के 16 वार्ड नूतन राजधानी अंचल जबकि बेली रोड से उत्तर के 16 वार्ड पाटलिपुत्र अंचल में होंगे।
पाटलिपुत्र अंचल का नया मुख्यालय एएन कॉलेज के पास बिहार जल पर्षद की जमीन पर बनाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार पटना सिटी का पश्चिमी भाग अजीमाबाद होगा जबकि पटना सिटी अंचल का पूर्वी भाग पटना सिटी अंचल के नाम से ही जाना जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.