पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसेन फ्रांसिस्को. अमेरिका में फेयरफील्ड कस्बे में एक घर से 10 बच्चों को बेहद बुरी हालत में निकाला गया है। इन बच्चों की गर्म पानी डालकर, तीर से मारकर और मुंह में बार-बार पानी डालकर अलग-अलग तरह से यातनाएं देने की कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों के साथ ये टॉर्चर उनके ही पैरेंट्स ने किया है। इस मामले में मां-बाप को अरेस्ट कर लिया गया।
- पैरेंट्स जाेनाथन एलन (29 साल) और इना रोजर्स (31 साल) पर बच्चों को टॉर्चर करने और सेक्शुअल एब्युसमेंट के कई आरोप लगे हैं। जिन बच्चों के साथ ये दुर्व्यवहार हुआ है, उनमें चार महीने से लेकर 12 साल तक की उम्र के बच्चे शामिल हैं।
- कोर्ट में सरकारी वकीलों ने बताया कि इन बच्चों को लगातार बुरी तरह से यातनाएं दी जा रही थीं। उन्हें मुक्के मारे जाते, गला दबाया जाता, शरीर पर दांतों से काटा जाता था, तीर और एयरगन से हमला किया जाता, छड़ी और बैट से पीटा जाता था, उनके मुंह में बार-बार पानी भर दिया जाता और शरीर पर गर्म पानी डाल दिया जाता था।
- इस वजह से बच्चों के शरीर पर अलग-अलग तरह के घाव और दाग थे, कुछ की बांहें भी टूटी हुई थीं। मामला तब खुला, जब रोजर्स का 12 साल का बेटा लापता हो गया। उसकी जांच के दौरान घर में रहने वाले बाकी बच्चों की दर्दभरी कहानी सामने आई। बाद में पुलिस को लापता बेटा भी मिल गया।
- पुलिस ने बताया कि जब वह घर में घुसे तो नौ बच्चों को एक कमरे में साथ बैठा पाया। घर बहुत ही गंदी स्थिति में था, चारों तरफ कपड़े, कचरा और मल बिखरा पड़ा था। सभी बच्चों को प्रशासन ने अपने संरक्षण में ले लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.