पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. पिछले साल फरवरी में इस कपल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कैलिफोर्निया में रहने वाला ये कपल कई साल से इस घर में रह रहा था। एक दिन अचानक अपने कुत्ते को टहलाते हुए इनकी नजर घर के पीछे पेड़ के नीचे छिपी किसी चीज पर पड़ी। वैसे तो अभी तक वो उस जगह से कई बार गुजर चुके थे, लेकिन कभी उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने पास जाकर मिट्टी हटाई। उन्होंने देखा कि वहां आठ एल्युमिनियम की कैन दबी हुई थी। उन्होंने इन मटकों को बाहर निकाला और जब अंदर देखा तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। इनके अंदर सोने के सिक्के गीली मिट्टी के अंदर दबे हुए थे। कपल ने तुरंत मटकों को बाहर निकाला और घर ले आए। उन्होंने सच जानने के लिए लोकल एक्सपर्ट्स को बुलाया।
150 साल से दफन थे ये सिक्के
एक्सपर्ट्स ने कपल को बताया कि ये सिक्के उस जगह करीब 150 सालों से दफन थी। इनमें से कुछ सिक्के अब काफी रेयर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि घर के पुराने मालिक ने शायद इन्हें फ्यूचर के लिए दफनाया होगा, लेकिन फिर भूल गए होंगे।
ये निकला मटके से
कपल को मिले मटके से करीब 1,427 सिक्के मिले। ये सिक्के 1847 से 1894 के बीच के थे। कपल को उम्मीद थी कि इससे वो करोड़ों रुपए कमा लेंगे लेकिन उन्हें बताया गया कि इनकी कुल कीमत करीब 17 लाख 26 हजार है। हालांकि, इन सारे सिक्कों में कुछ ऐसे सिक्के भी थे, जिनकी अकेले की कीमत करीब 6 करोड़ थी। इस कपल ने सिक्कों को बेच दिया। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान छिपा कर रखने का फैसला किया। ताकि लोग और ज्यादा खजाने की तलाश में उनके घर का चक्कर न काटने लगे।
आगे देखें अन्य फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.